बड़वानी / प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री, डॉ मोहन यादव के निर्देशों के तारतम्य दिनांक 16.01.24 से 21. 01.24 तक प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाने बाबत निर्देशित किया गया है l इसी क्रम में आज दिनांक 18.01.2024 के प्रातः 09.30 बजे से पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश भोपाल, श्री सुधीर सक्सेना के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर पुलिस का वृहद स्तरीय सफाई अभियान l

निचले स्तर से आला अधिकारी तक सभी उतरे मैदान में और अपने शासकीय कार्यालयों भवनों, थाना, चौकी पुलिस लाईन, आदि सभी की साफ सफाई l इसी तारतम्य में जिला बड़वानी पुलिस अधीक्षक, श्री पुनीत गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार सहित बड़वानी पुलिस के 600 से भी ज्यादा पुलिस कर्मियों ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सभी शासकीय कार्यालय, भवन, चौकी, थाना, पुलिस लाईन की साफ सफाई कर किया श्रमदान किया l पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण भी किया गया l

इकाई के सभी थानों मैं रिकॉर्ड रूम, मालखानों की साफ सफाई की l
