बड़वानी / श्री बलदेव सिंह मुजाल्दा, निरीक्षक, बड़वानी जिले में 35 माह के कार्यकाल (माह फरवरी 2021 से माह जनवरी 2024 तक) के दौरान आपके द्वारा उत्कृष्ट कार्य शैली का प्रदर्शन करते हुए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन किया इस दौरान आपने बतौर थाना प्रभारी सेंधवा सिटी, खेतिया, राजपुर, अंजड़, बड़वानी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी बड़वानी के रूप में कार्य किया l
श्री बलदेव सिंह मुजाल्दा का जिला बड़वानी से जिला मण्ड़ला स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यमुक्त करते हुए नवीन पदस्थापना के लिए बधाई व शुभकॉमनाए दी। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक, श्री चेतन बघेल व थाना प्रभारी पलसूद निरीक्षक यशवंत बडोले रहे मौजूद l
