बड़वानी / रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के मेडीकल उपकरण बैंक के समाचार सोशल मीडिया और अखबारों में पढ़ कर समाज सेवी और दान दातार आगे आने लगे है ,भारत देश में और अच्छे कार्य के लिए देने वालो की कोई कमी नहीं है उसी कड़ी में आज बड़वानी के पनवाड़ी मोहल्ला निवासी लक्ष्मी देवी सेन,पिता श्री  प्रभातीलाल सेन के द्वारा अपनी बड़ी बहन मनोरमा सेन को कमर में तकलीफ होने से फोल्डिंग वाला पलंग और एयर वाला गद्दा मशीन सहित खरीदा था जब उनके लिए वो अनुपयोगी हो गया तो उन्होंने बड़वानी के निवासी कलिका माता समिति के यशवंत कुमावत और मनीष कुमावत से बोला कि ये समान अब अपने लिए अनुपयोगी है और रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा ये एक अच्छी सुविधा बड़वानी के निवासियों के लिए प्रारंभ की गई है जो कि उन्हें सोशल मीडिया और अखबारों की खबरों से प्राप्त हुई , मनीष यशवंत कुमावत ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन से संपर्क करके उनकी भावनाओं से अवगत कराया तो क्लब सदस्यों द्वारा लक्ष्मी देवी सेन के निवास पर जा कर उपरोक्त सामग्री प्राप्त की और उनके परिजनों और कुमावत परिवार का भी आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के मानद सचिव बुरहानी रिज़वी,सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय,वरिष्ठ रोटेरियन सचिन पंडित, रोटेरियन राजेश जैन ,क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन,यशवंत कुमावत,लक्ष्मी देवी सेन और उनके परिजन उपस्थित थे,क्लब सदस्यों द्वारा सभी दातारो का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार माना,और नगर के नागरिकों से भी अपील की आपके आस पास यदि कोई मरीज हो और उन्हें इस प्रकार के उपकरणों की आवश्यकता हो तो उसका लाभ ले साथ ही किसी के भी परिवार में मेडिकल से संबंधित कोई अनुपयोगी वस्तु हो तो क्लब सदस्यों से संपर्क कर देने की कृपा करे ,ताकि आपकी दी हुई वस्तु से किसी मरीज को उस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा और आपको भी पुण्य लगेगा,हम क्लब सदस्य तो मात्र एक सेतु है जो लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है,सही पुण्य तो दान दाताओं को ही मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *