बड़वानी / संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, राजघाट रोड बड़वानी में रविवार, 22 नवंबर 2026 को विशेष डॉक्टर परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। आयोजन के दौरान परामर्श शुल्क निःशुल्क रहेगा।

शिविर में डॉ. विहिद कयरिया (यूरोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. दिव्यांग पटेल (न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ) एवं डॉ. यश पटेल (सर्जरी विशेषज्ञ) मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में किडनी एवं पेशाब की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, पेशाब में संक्रमण (UTI), मूत्राशय संबंधी बीमारियां, मस्तिष्क में गांठ, रक्तनलिकाओं की समस्याएं, डायस्ट्रोफिकल, स्ट्रोक की जांच, रीढ़ की हड्डी में चोट सहित विभिन्न रोगों के संबंध में परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पित्ताशय की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, आंतों, लिवर, फिशर तथा अन्य सर्जरी संबंधी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

शिविर के दौरान पैथोलॉजी, एक्स-रे, एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, कैंसर संबंधी जांच एवं हार्ट अटैक संबंधी जांचों पर 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

शिविर का लाभ लेने के इच्छुक मरीज संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, राजघाट रोड बड़वानी पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 6378350945 एवं 9893087173 जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *