बड़वानी / लायंस क्लब बड़वानी सिटी की पहल (आओं खुशियाँ बाँटे) के तहत 600 से अधिक गरीब बच्चे मनाएंगे दिवाली की खुशियाँ..
लायंस क्लब बड़वानी सिटी के वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी प्रतिवर्ष दिवाली पर जरूरतमंद बच्चों को मिठाई कपड़े व पटाख़े बाँटता है विगत 9 वर्षों से एक नई शुरुआत की गई है राज्य आनंद संस्थान भोपाल की पहल पर लायंस क्लब बड़वानी सिटी विगत वर्षो से आओं ख़ुशियाँ बाँटे कार्यक्रम चला रहा है जिसमें ऎसे बच्चें जो आर्थिक कारणों से दीवाली कि खुशियाँ नहीं मना पाते है उनके लिए एक किट तैयार किया जाता है जिसका नाम “हैप्पी दिवाली किट” रखा गया है और इस किट में दीपक, बाती, तेल, नमकीन, मिठाई, फुलझड़ी, अनार व चकरी आदि का सेट रखा जाता है । किट के प्रायोजक के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जाती है । लोग अपनी स्वेच्छा से इसमें सहयोग करते है । लायंस क्लब बड़वानी सिटी किट तैयार करते है एवं इन्हें जरुरतमंद अंचल के गरीब परिवार के बच्चों के बीच में जाकर बांटते है । क्लब अध्यक्ष लायन श्रीराम यादव ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी सदस्यों द्वारा कीट का वितरण दूरस्थ अंचल में जाकर अपने हाथो से बच्चों को किया जा रहा है जिससे वे भी दिवाली का त्योहार खुशी से मना सके | लायन संतोष भावसार ने बताया कि इसी पहल के अंतर्गत लायंस क्लब द्वारा कसरावद रोड़ स्थित बस्ती में पहुंचकर कई जरूरतमंद बच्चों को हैप्पी दिवाली किट वितरित किए गए । बस्ती के निवासियों ने लायंस क्लब सदस्यों को धन्यवाद दिया और इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अनूठी पहल से कई बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ रही है यही सच्ची सेवा है । इस अवसर पर क्लब के लायन समर्थ जाट, शुभम जैन, दिव्यांश यादव , एवं संस्कार केंद्र की आशा मकवाना उपस्थित थे । लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल जोशी ने बताया कि पिछले वर्ष भी लायंस क्लब बड़वानी सिटी ने जनसहयोग से 600 से अधिक हैप्पी दिवाली कीटो का वितरण किया था एवं लायंस क्लब बड़वानी सिटी की इस मुहीम की प्रसंसा राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा भी की गई थी एवं अपने प्रकाशन में भी इस गतिविधि को स्थान दिया था | लायन सचिन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी 600 हैप्पी दिवाली कीट जो कि 150000 से अधिक राशि के बनाए गए को वितरित किया जा रहा है | लायंस क्लब की इस मुहिम में उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कलकत्ता, असम, सहित देश के कई राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ताओं का जनसहयोग प्राप्त हुआ । साथ ही दुबई, मलेशिया और अमेरिका में रहने वाले भारतीय सदस्यों ने भी इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान किया । इस मुहिम में बोहरा समाज के सामाजिक कार्यकर्ता फखरी जाना का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अन्य राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस मुहिम से जोड़ा । लायंस क्लब सदस्यों द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से उन मुरझाये चेहरो पर मुस्कान लौटकर आई ।
