बड़वानी  / लायंस क्लब बड़वानी सिटी , सामाजिक चिंतन मंच एवं जिला चिकित्सालय बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में जिले में पहली बार विशाल निःशुल्क मिर्गी रोग जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में इंदौर एवं वड़ोदरा के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट एवं मिर्गी रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर उचित उपचार एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

लायन महेश जोशी ने बताया कि यह शिविर डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भारत के प्रसिद्ध मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. चतुर्भुज राठौर (MD, DM) ज़ायडस हॉस्पिटल, वड़ोदरा तथा प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. के. एस. रावत (DM) अपनी सेवाएं देंगे। दोनों विशेषज्ञ मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श करेंगे।

डॉ. लखन गांगले ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन डी.ई.आई.सी. केन्द्र (DEIC), महिला अस्पताल के पीछे, जिला चिकित्सालय बड़वानी में किया जाएगा। शिविर में मरीजों को आवश्यक जांच एवं दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में भाग लेने हेतु पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। पंजीयन हेतु डॉ. लखन गांगले (9977331326) एवं लायन महेश चन्द्र शर्मा (9425090196) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त लायंस क्लब बड़वानी के किसी भी सदस्य के माध्यम से मरीज का नाम दर्ज कराया जा सकता है।

लायन सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि मरीजों को अपने पूर्व उपचार की जांच रिपोर्ट, वर्तमान में चल रही दवाइयां एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा। वहीं लायन सचिन शर्मा ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों एवं परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था भी की जाएगी।

राहुल खांडे, कृष्ण चौबे,लायन के. टी. मंडलोई, लायन अनिल जोशी, लायन श्रीराम यादव, लायन जया शर्मा एवं लायन नीना जैन सहित लायंस क्लब के सदस्यों ने जिलेवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *