बड़वानी / भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्यासे परिंदों के लिए जल व्यवस्था कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरे एवं पानी के पात्र रखकर उनमें स्वच्छ पानी भरने की व्यवस्था की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे के सहयोग एवं नेतृत्व में सभी स्वयंसेवकों ने यह आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना विकसित करना है। डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक पुण्य कार्य है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास जल पात्र अवश्य रखना चाहिए। स्वयंसेवकों ने भी लोगों को पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। महाविद्यालय परिवार ने स्वयंसेवकों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस आयोजन में कर्मण स्वयंसेवक चंदन, कीर्तन, सुहानी, तनीषा, शारदा, प्रिया आदि की अहम भूमिका रही।
