बड़वानी / दिनांक 31-08-2026 को पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले बड़वानी पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक श्री बलीराम पाटीदार के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री बलीराम पाटीदार द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं।
सहायक उप-निरीक्षक श्री बलीराम पाटीदार द्वारा दिनांक 06-12-1999 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर पुलिस विभाग में निरंतर एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की गईं। विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने विभागीय सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दिनांक 31-08-2026 को निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण कर श्री बलीराम पाटीदार सहायक उप-निरीक्षक के पद से सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का माध्यम है। सेवा-निवृत्त अधिकारी द्वारा अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया गया, जो विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने श्री बलीराम पाटीदार के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र निगवाल, उषा सिसोदिया, सूबेदार अलका वास्केल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऑफिस स्टाफ व पुलिस विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
