बडवानी / अष्टमी की रात्रि में 1984 से स्थापित स्वर संगम गरबा महोत्सव रणजीत चौक बडवानी में आयोजित गरबा महोत्सव के मुख्य अतिथि  सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा श्री गजेंद्र सिंह पटेल तथा विशेष अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल एवं  उपस्थित अजय कानूनगो,शुभम पांडे,रवि कुलकर्णी,गजेन्द्र सोनाने,मिथुन यादव,आदि ने  महाआरती सम्पन्न की।

भगवान गणेश की वंदना के साथ, भारत का सम्मान हो,

जय जगन्नाथ,राधा कृष्ण का रास,आदिवासी गरबों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। बाल कलाकार आशुतोष सोहनी की प्रस्तुति मेरा तो कुछ नहीं,सब तेरा सांवरिया सेठ-गरबा पर सभी ने तारीफ की ।

सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने उपस्थित नागरिकों को नवरात्रि,दशहरे और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर संगम परिवार बडवानी की सांस्कृतिक धरोहर है जिसमें तीन पीढ़ियां एक साथ कार्य कर रही है।

1984 में स्व श्री बाल कृष्ण कुमरावत,डॉ लखनलाल कुमावत, अनिल जोशी द्वारा रोपित पौधा आज वट वृक्ष बन गया है। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हैं।

बडवानी में स्वर संगम ने कलाकारों को मंच देकर सनातनी परम्परा को जीवित रखा है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि यह स्वर संगम परिवार 100 वर्षों तक अनवरत जारी रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने स्वर संगम गरबा मंडल को अपनी ओर से एक शील्ड प्रदान की जिसे मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जैन,कार्यकारी अध्यक्ष सचिन शर्मा,संरक्षक गुरमीत सिंह गांधी,वीरेंद्र राठौड़,राम साखी, राजेश गुप्ता ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मध्य में

एड विनोद मुकाती द्वारा अपनी पूज्य माताजी स्व श्रीमती झमकू देवी मुकाती की स्मृति में मंच के गायक,गायिका एवं वादक कलाकारों एवं बाल कलाकारों को कपड़े कुर्ता पजामा और साड़ी ,सलवार सूट को सांसद महोदय के करकमलों से वितरित कराए गए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान सपरिवार उपस्थित हुई एवं बच्चो की मेहनत की आपके द्वारा प्रशंसा करते हुए नवमी की रात्रि में संपूर्ण स्वल्पाहार दूध,केले,खिचड़ी की घोषणा आपके द्वारा की गई।

अंत में रात्रि 12.30 बजे की आरती श्री रामेश्वर जी गंगराड़े परिवार द्वारा संपन्न हुई।

सभी अतिथियों ,उपस्थित माता भक्तों का आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *