बड़वानी (सुभाष सोनेस) जिले में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के निर्देश पर चलाये जा रहे अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण, विक्रय के विरूद्ध अभियान के दौरान आबकारी विभाग ने दो स्थानों पर दबिश देकर 190 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त कर, प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर, प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपक कुमार अवस्थी से प्राप्त जानकारी अनुसार सेंधवा वृत्त के आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधगांव में सड़क किनारे एक दुर्घटना ग्रस्त सफेद रंग की निशान कार की चेंकिंग करने पर उसमें 136.68 लीटर अवैध मदिरा जप्त की। इस दौरान टीम ने इन्दौर के आरोपी तेजसिंह पिता भैरूसिंह चैहान एवं उदयपुर के आरोपी लक्ष्मणसिंह को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस कार्यवाही में जप्त शराब एवं वाहन का मूल्य 9.76 लाख रुपये आंका गया है।
इसी प्रकार खेतिया वृत्त के आबकारी टीम ने निवाली में एक मोटर सायकिल की तलाशी लेने पर 54 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त कर, घट्या निवासी आरोपी रविन्द्र पिता रूपसिंह को गिरफ्तार कर, प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य 52 हजार से अधिक आंका गया है।
इस कार्यवाही में सेंधवा वृत्त के प्रभारी श्री संदीपसिंह एवं खेतिया वृत्त के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री कमलेश बामनिया, श्री संदीप चैहान, प्रधान आरक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, आरक्षक श्री सुदेश आचार्य एवं श्री विजय चंदेल का सराहनीय सहयोग रहा है।
