बड़वानी/ जिला अस्पताल के परिसर में जननी वाहन में ही महिला को होने लगा प्रसव, महिला के परिजनों ने स्टॉफ़ पर लगाए गंभीर आरोप… दरअसल आज धार जिले के बाग के रहने वाली प्रसूता श्याम कोर को एंबुलेंस के माध्यम से प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया था इसी दौरान रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी और जिला अस्पताल परिसर में महिला को प्रसव होने लगा जिसके बाद महिला के साथ आए उसके परिजन अस्पताल स्टाफ से सहयोग मांगने लगे लेकिन उनका आरोप है कि कोई भी हमारी मदद के लिए नहीं आया वही महिला इस दौरान तड़पती रही फिर कुछ समय बाद महिला को एंबुलेंस से निकालकर अस्पताल में लाया गया महिला को डिलीवरी संपन्न हो गई और अभी जच्चा बच्चा का उपचार चल रहा है वहीं इस मामले पर सीएमएचओ अनीता सिंगारे का कहना है कि मामले मेरे संज्ञान में आया है सिविल सर्जन से मामले की जानकारी लेकर इसमें जांच की जाएगी और अगर कोई भी दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी…बहुत सोचनीय विषय है कि दो सांसद, एक प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री और सजग जिला प्रशासन के बावजूद जिले का नही सुधर रहा है ठर्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *