भोपाल। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के बाद भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सकलेचा के संपर्क में आने वाले 5 और विधायक जांच कराने के लिए शनिवार सुबह जेपी हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ उनके निजी सहायक, गार्ड और ड्राइवर ने भी जांच कराई। पांचों विधायक मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले के हैं। इनमें यशपालसिंह सिसौदिया, देवीसिंह धाकड़, दिलीपसिंह परिहार, माधव मारू और दिलीप मकवाना शामिल हैं।

विधायकों ने बताया कि वे विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के संपर्क में आए थे। राज्यसभा चुनाव के अलावा पार्टी की बैठकों में भी शामिल रहे हैं। एहतियातन हमने और स्टाफ की कोरोना जांच करवाई है। 14 दिन भोपाल में ही एकांत में रहेंगे। आज सुबह सभी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिलने जा रहे थे। तभी उन्हें विधायक सकलेचा के पॉजिटिव होने की खबर मिली और वे मुख्यमंत्री से न मिलते हुए सीधे जेपी हॉस्पिटल पहुंच गए। करीब 2 घंटे तक सभी की जांच प्रक्रिया हुई। इसके बाद सभी अपने शासकीय आवास पर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *