बड़वानी में कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज खुद पैदल ही अस्पताल पहुंचा। मामला अंजड़ सिविल लाइन अस्पताल का है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस में लाने की बजाए उसे खुद की अस्पताल आने को कहा गया, इस पर वह डेढ़ किमी तक पैदल चलकर बाजार से गुजरते हुए वहां पहुंचा। जब वार्ड नंबर आठ के लोगों ने कोरोना मरीज के साथ इस घटना की बात कलेक्टर को कही तो उन्होंने तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ इस मामले में बात की। तहसीलदार राजेश कोचले ने कहा कि मामले की जांच करवाएंगे।
बड़वानी जिले की 2 जेलों में 2 कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। सेंधवा उपजेल में 33 वर्षीय और बड़वानी केंद्रीय जेल में एक 45 वर्षीय कैदी पॉजिटिव पाया गया। सेंधवा जेल में जिस कैदी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव उसे पहले से क्वारंटाइन में रखा गया था। उसके बैरक में रहने वाले अन्य कैदियों को भी क्वारंटाइन किया गया। कैदी को कहां शिफ्ट किया जाएगा ऊपर से निर्देश मिलने पर होगा तय होगा। जिन 102 लोगों की रिपोर्ट आई उनमें ये दो कैदी भी शामिल हैं।
