बड़वानी  / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा संपूर्ण जिले में गुम बालक बालिकाओं की दस्तायाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित कर समस्त थाना प्रभारीगण को बालक-बालिकाओं की दस्तायाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

मामला इस प्रकार है –

फरियादी निवासी बडवानी ने दिनांक 02.09.26 को थाना बडवानी उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 02.09.26 कों सुबह करीबन 10.30 बजे मेरी मौसी का लड़का निवासी नवलपुरा बड़वानी का मेरी नाबालिक लड़की को घर से स्कुल जाने के लिये मामी की दुकान के पास कारंजा बड़वानी मे छोड़कर वंहा से मजदुरी करने चला गया । शाम करीब 05.30 बजे तक नाबालिक लड़की स्कुल से घर वापस नही आयी तलाश आसपास व रिस्तेदारी मे किया कोई पता नही चला। मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना बड़वानी में अपराध धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस की कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने इस मामलें को उच्च प्राथमिकता पर लेते हुये दस्तयाबी विशेष अभियान के तहत विशेष पुलिस टीम का गठन किया। थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं लगातार प्रयासों से दिनांक 03.09.2026 को इंन्दौर वर्डकप चौराहा क्षेत्र से अपहृता को 24 घण्टे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। नाबालिक बालिका से पुछते बताया कि मां व्दारा डांटनें पर गुस्से में बडवानी से बस में बैठकर इन्दौर चले गई थी। नाबालिक बालिका को विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया।

विशेष भूमिका-

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, उनि. गजेन्द्र ठाकुर, उनि. शिला सोलंकी, म.आर. अनिता मंडलोई, म.आर. कंकु चौहान, आर. लक्ष्मण जामोद एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *