बड़वानी / राजकुमार खंडेलवाल स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़वानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सुंदर एवं मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के वेश में मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा धर्म, सत्य, कर्म और प्रेम के संदेश से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

विद्यालय के प्राचार्य माधव खंडेलवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कारों, परंपराओं और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *