पलसुद से कमलेश सोनी की रिपोर्ट

 भाजपा के संगठन चुनाव में भारी उलटफेर हो गए हैं प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए ३५ से ४० के बीच की उम्र  तय किए जाने से पलसुद में कई दावेदार दौड़ से बाहर हो गए हैं खासकर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में वर्तमान में पलसुद मंडल अध्यक्ष के लिए १० से १५   पदाधिकारी दावेदार थे जो अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं वही युवा मोर्चा के  पदाधिकारियों को इधर जगह मिल सकती है भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, पुर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा, भाजयुमों जिला मंत्री गीरजेश गोले, संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य तरुण गोले ,भाजपा मंडल महामंत्री मनोज राठौर , कोमल गोले ,पुर्व सासंद प्रतिनिधी दिलीप कुशवाहा , आदी नामों मे से किसी एक पर चर्चा  चल रही है वही भाजपा में संगठन चुनाव का पूरा स्वरूप ही अचानक बदल  दिया गया है ३१ अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है जिसमें रायसुमारी लेकर एक नाम पर सहमति बनाकर भोपाल से घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *