बड़वानी / आज बड़वानी की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूल के बच्चो को स्मार्ट क्लास हेतु पचास इंच का टीवी सेट,प्रोजेक्टर और सॉफ्टवेयर प्रदान किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश जी यादव पूर्व प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महा विद्यालय और समाज सेवी प्रकाश जी गुप्ता अध्यक्ष बिसा नीमा समाज थे, कार्यक्रम के प्रारंभ में जिस कक्ष में स्मार्ट क्लास लगना है उस कक्ष का अतिथि द्वय ने फीता काट कर लोकार्पण किया तथा, ज्ञान की देवी मां सरस्वती ,भारत माता,का पूजन ,माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित संस्था के प्राचार्य परिहार जी द्वारा दीप ज्योति वंदना और मंगलाष्टक का वाचन किया,स्कूल की संस्था अध्यापिकाओं द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों और क्लब सदस्यो का तिलक लगा कर अभिनंदन किया गया साथ ही सॉफ्टवेयर और टीवी का लोकार्पण किया ,रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के अध्यक्ष डॉक्टर अर्पित लाड़ में बताया की ये प्रोजेक्ट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 और रोटरी फाउंडेशन के सहयोग से प्राप्त हुआ है जिसमे नर्सरी से 10 तक का पाठ्यक्रम ऑडियो और विजवल पद्धति से प्रशिक्षको द्वारा लेक्चर रिकॉर्ड किए गए है और पढ़ाए जाते है जिससे बच्चो को पढ़ाई में नई तकनीकी की जानकारी मिलेगी और सहयोग भी मिलेगा ।
अतिथियों का परिचय संस्था के प्रधान आचार्य लक्ष्मण जी परिहार द्वारा कराया गया और स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया ,मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जी यादव द्वारा उद्बोधन में रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के इस कार्य की सराहना की और सदस्यो को बधाई के साथ धन्यवाद भी दिया साथ ही कहा की ये सरस्वती का मंदिर है ,ये पवित्र और पावन स्थल है जहा से प्रतिभाएं और राष्ट्र का भविष्य निकलता है तथा बताया की ये संस्था नही एक कारखाना है जहा पर प्रतिभाओं को ढाला जाता है ,प्रकाश गुप्ता जी और संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने भी संबोधित किया और क्लब के सदस्यो के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की ,क्लब सदस्यो का परिचय रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सचिव रोटेरियन सुहास यादव ने कराया आभार प्रदर्शन मनोज गुप्ता द्वारा किया गया, इस अवसर पर सुनील दशोरे जी ,सोनू जैन जय जय,प्रधान आचार्य,दिलीप जोशी जी संस्था उपाध्यक्ष ,रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय,असिस्टेंट गवर्नर,रोटेरियन विनय काबरा,आनंद गुप्ता, अलि असगर रिज़वी, डॉक्टर निलेश जैन,मनीष जैन, सोनल उपाध्याय,
स्कूल के अध्यापक और भैया दीदी उपस्थित थे ,
