बड़वानी / 6 जून से 10 जून 2024 तक चली राष्ट्रीय आर्म रेस्लिंग व पेरा आर्म रेस्लिंग चेम्पीयंशिप 2024 का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बड़वानी जिले के होनहार तीन खिलाड़ी मनोज पटेल, सतीश ड़ावर व कुमारी दीपिका खन्ना शामिल हुये। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे विभिन्न राज्यों के अलग -अलग किलोवर्ग के लगभाग 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में आपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुई दिव्यांग खिलाडी मनोज पटेल ने 80किलोवर्ग मे द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुई अपने जिले व राज्य का नाम रोशन कर रजत पदक हाशिल किया। वही पर श्री बजरंग व्यायाम शाला बड़वानी के सतीश ड़ावर 55किलोवर्ग मे 12वां स्थान व जिले की फिटवेल जिम से नारी शक्ति कुमारी दीपिका खन्ना 65 किलोवर्ग ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुई 9वां स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय रहे खिलाडी अन्तराष्ट्रीय आर्म रेस्लिंग के लिये चयनित हो कर मोल्दोवा में भारत देश का नाम रोशन करेंगे। पद्मश्री कान्ता दीदी त्यागी के द्वारा स्थापित विकलांग आश्रम झाकर निवाली के छात्र मनोज पटेल दिव्यांग वर्ग में इससे पहले भी 2019 में रोमानिया व 2022 दुबई मे अपने देश का नाम रोशन कर चुके हैं। मनोज ने बताया की दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये खुश खबर पेरा ओलंपिक मे आर्म रेस्लिंग प्रतियोगिता को जल्द ही सम्मिलित किया जा रहा है। जिससे दिव्यांग बच्चों के लिये एक बहुत ही सुनहरा अवसर कहा जा सकता है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद ने हर्ष जताया खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *