बडवानी / डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में नगर की प्रसिद्ध संगीत एवम सामाजिक संस्था स्वर संगम जो विगत 40 वर्षो से संगीत तथा गरबो के आयोजन के लिए प्रसिद्ध है,ने संगीत मय कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन के निर्देशक अनिल जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व सुबह सांई हॉस्पिटल में संस्था के संरक्षक आनंद हल्दीवाल,आकाश मुकाती ,अनिल जोशी ने डाॅक्टर प्रकाश जी यादव, डाॅक्टर राहुल डुडवे, व अन्य चिकित्सको का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया।
शाम को पेंशन भवन में सरस्वती पूजन डाॅक्टर लखन लाल कुमावत,समाज सेवी जितेंद्र जैन,पार्षद सचिन शर्मा, एड. विनोद मुकाती तथा पेंसनर संघ के सचिव विजय कुमार जैन ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत स्वर संगम के गुरमीत सिंह गांधी,राकेश सोलंकी,गणेश कुशवाह,सुनील परमार,राकेश अत्रे ,ने किया।

कार्यक्रम की शुरुवात मनावर के हेमराज पीपलाद ने की, नन्ही गायक बेबी हिमानी यादव के गीत आपकी नजरों ने समझा ने दर्शको को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। गायकों में गुरमीत सिंह गांधी,गणेश कुशवाह,गणेश शिंदे,शैलेंद्र जाधव,राकेश सोलंकी,संजय मंडलोई, सुनीता मोरे, मौसमी जोशी,सुनीता शुक्ला, हिमानी यादव,असगर अली ,अविनाश दुबे, मनीष परसाई,कपिल भाटिया ,राजेश रावत ने एक से बडकर एक सुमधुर गीतो की प्रस्तुति दी जिनकी दर्शको ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम में “रंग और नूर की बारात” तेरी आंखों के सिवा ”
“तू गंगा की मौज” न झटको जुल्फ से पानी” गीतो को दर्शको ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम में संगीत प्रेमी रवि उटवाल,अशोक राठौड़, महेंद्र चौहान , संजय मोरे, बलराम कुमावत सहित 100 से अधिक दर्शक कार्यक्रम के अंत तक बने रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार सुनीता मोरे ने व्यक्त किया।
