बड़वानी / जिला मुख्यालय पर 4 अगस्त को सर्व ब्राम्हण समाज बड़वानी के तत्वाधान में श्री परशुराम प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम परम पूज्य गुरुदेव  योगेश जी महाराज बालीपुर धाम के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि गिरवर दयाल शर्मा जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज सेंधवा,बद्रीप्रसाद शर्मा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण सेंधवा, सचिन जोशी अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज राजपुर, प्रबोध मिश्र सेवा निवर्त प्राचार्य एवं साहित्यकार बड़वानी आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, के टी मंडलोई भू पू नगर पालिका अध्यक्ष बड़वानी ,आचार्य योगेश पांडेजी,एवं आचार्य प्रदीप मंडलोई की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।वही देवेन्द्र पंडित देवास द्वारा सुरीली आवाज से सभी उपस्थित समाजजनों को मंत्रमुग्धित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में 30 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित कर शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। साथ ही परम पूज्य गुरुदेव बालीपुर धाम योगेश जी द्वारा सभी सम्मानित प्रतिभावान  छात्र/छात्राओ को आशीर्वाद स्वरूप 1100/नगद प्रदान किये ।

आभार अरविंद शर्मा सचिव सर्व ब्राह्मण समाज ओर युवा उपाध्यक्ष पत्रकार आदित्य शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अनिल जोशी द्वारा किया गया।इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज बड़वानी के अध्यक्ष अनूप जोशी भी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *