बड़वानी / खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गजेंद्र पटेल ने महाराष्ट्र के धुले, नंदुरबार, और मालेगांव विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर आयोजित इस बैठक का उद्देश्य, पार्टी की रणनीतियों और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना था। श्री गजेंद्र पटेल ने इस बैठक में विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति, जमीनी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती, और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद श्री गजेंद्र पटेल ने कहा “भाजपा का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र के पुनर्निर्माण और जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह हमारी प्राथमिकता है कि हम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करें और उनके हितों की रक्षा करें। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा महाराष्ट्र में विजय का नया इतिहास रचेगी।” बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी की आगामी योजनाओं और रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जनता तक पहुँचाने के महत्व पर जोर दिया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री शिवप्रकाशजी, गुजरात संगठन मंत्री श्री रत्नाकर जी, पूर्व सांसद हिना गावित, पूर्व सांसद सुभाष भामरे, विजय चौधरी, अनूप अग्रवाल, राजवर्धन कदमबंदे, गजेंद्र अपलकर, बबन चौधरी, जय श्री अहिराव, वैशाली सिरसाथ, राम भदाणे, बालासाहेब भदाणे, अरुण पाटिल, देवा पाटिल, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
