बडवानी /  गणेश चतुर्थी के दिन अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अस्मिता आइच ने वैष्णवी विद्या विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़वानी में कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमे मुख्य अतिथि श्री गुरु सिंघ सभा बड़वानी के अध्यक्ष एच पी एस भाटिया जी,विशेष अतिथि भारतीय सेना से सेवा निवृत मेजर श्री मुकेश जी डोंगरे, spic Macay Barwani के संरक्षक श्री गुरमीत सिंह गांधी, थे।इस अवसर पर सरस्वती पूजन पश्चात अतिथि उद्बोधन में श्री भाटिया ने कहा की हमारे भारत की संस्कृति एवम विरासत समृद्ध शाली है,पूरे विश्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत के कार्यक्रम स्पीक मैके द्वारा आयोजित किए जाते है।

युवा छात्र छात्राओं को देश की गौरव शाली संस्कृति को आत्मसात करना चाहिए।

अस्मिता जी जैसे हजारों कलाकार भारत के साथ साथ पूरे विश्व में भारत की संस्कृति का परचम dr किरण सेठ,श्री अशोक जी जैन के मार्गदर्शन में लहरा रहे हैं।

बडवानी जिले में श्री अशोक जमनानी जी के मार्गदर्शन में जिला संयोजक अनिल जोशी द्वारा 10 विद्यालयों,02 महाविद्यालयों में आयोजन किया गया है। शनिवार को पी एम श्री हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 2 में भी आयोजन हु़वा,जिसमे प्राचार्य इकबाल आदिल,स्टाफ एवम बालक सम्मिलित हुवे ।अस्मिता ने बालक,बालिकाओं को कत्थक नृत्य की बेसिक जानकारी भी दी।

इस अवसर पर आभार प्रदर्शन प्राचार्य सतीश कुमार ने व्यक्त किया ,कार्यक्रम में वैष्णवी विद्या विहार बड़वानी  के संचालक आनंद हल्दीवाल, आरती हलदीवाल, प्राचार्य श्री सतीश कुमार , उप प्राचार्य हंसा राठौड़,एवम स्कूल स्टाफ के साथ बच्चे उपस्तिथ्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *