बडवानी / शुक्रवार रात्रि में बड़वानी नगर के प्रमुख गरबा ग्रुप स्वर संगम गरबा मंडल रणजीत चौक बड़वानी के सदस्यो की बैठक शुभम पैलेस बड़वानी में संपन्न हुई। जिसमे नवरात्रि पर्व 3 अक्टू से 11 अक्टू तक मनाया जाना निश्चित किया गया। इस आयोजन के कार्यकारी अध्यक्ष सचिन शर्मा पार्षद, उपाध्यक्ष आनंद कुमरावत,विकास जायसवाल,सुनीता मोरे, सचिव एड विनोद मुकाती ,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राठौड़, संजीव मोरे एवम अन्य पदाधिकारियों का सर्वानुमति से चयन किया गया। गरबा महोत्सव के दौरान मंदिर की साज सज्जा,पूजन,मंच की व्यवस्था, गरबा नृत्य प्रशिक्षण, गायन,वादन प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अलग अलग सदस्यो को सौंपी गई।
मंडल के संरक्षक सर्व श्री डॉ लखन लाल कुमावत, एच पी एस भाटिया,गुरमीत सिंह गांधी,सुरेश पटेल,जितेंद्र जैन,आनंद हल्दीवाल, सुनील पटेल, राजेश गुप्ता, राम साखी,अजय खंडेलवाल के साथ साथ संजय मोरे,संजय खंडेलवाल,राहुल अग्रवाल ,अनमोल नीमा,दीपक अग्रवाल,शैलेंद्र जाधव, रितेश जैन,पंकज गोले, विक्की चौहान,संजय चौहान, मनोज कालेश्वर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मीटिंग के अंत में स्वर संगम के तत्कालीन अध्यक्ष स्व श्री संदीप पटेल दाजी बस सर्विस का पिछले दिनों स्वर्गवास होने से उपस्थित सदस्यों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आभार प्रदर्शन सचिन शर्मा द्वारा किया गया।
