बड़वानी / दीपावली अवकाश के पूर्व सोमवार को एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में शिक्षको द्वारा बच्चो को भोजन के साथ जलेबी का वितरण किया गया। साथ ही समस्त शिक्षको द्वारा राशि एकत्रित कर बच्चो के लिए पटाखे क्रय करके दोपहर पश्चात बच्चो की उपस्थिति में पटाखे चलाए गए।

सभी बच्चो ने हर्षो उल्लास के साथ दीपावली आगमन का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधान पाठक अनिल जोशी शिक्षक अशफाक सेख,मनोज केशरी, भीम सिंह अलावा, रामकिशन पंवार,दुर्गा चौहान रजनी परगिर,रेखा बामनिया, जागृति परिहार ने बच्चो को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
