बड़वानी /  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, जिला बड़वानी में आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं डीएसपी मुख्यालय श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का संचालन यातायात थाना प्रभारी श्री विनोद सिंह बघेल और उनकी टीम द्वारा मुख्यालय के व्यस्ततम चौराहों पर किया गया।

  1. यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना:

हेलमेट न पहनने वाले चालकों को रोककर समझाइश दी गई।

तीन सवारी बिठाने पर चालकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई।

ट्रैक्टरों पर रेडियम पट्टियां लगवाई गईं।

वाहन चालकों के लाइसेंस की जांच की गई।

  1. जागरूकता कार्यक्रम:

नागरिकों को यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया गया।

हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।

नशे में वाहन चलाने की खतरनाक प्रवृत्ति और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए संवाद किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। पुलिस विभाग का मानना है कि यातायात नियमों का पालन करने से न केवल सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी, बल्कि जन-जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *