बडवानी / सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल मे 76 वे गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमेन डॉ. राजेन्द्र मालवीया, प्राचार्य डॉ. पी.व्ही. सत्य रमेश, देवेन्द्र पाटीदार एवं हरिओम निमाड़े थे | सर्व प्रथम झंडा वंदन के पश्चात चारो हाउस द्वारा प्रभावशाली एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रदर्शन हुआ| तत्पश्चात कक्षा चौथी से पाँचवी तक के बच्चो ने मनमोहक देश भक्ति गीतों से समा बाँध दिया जिसे खूब सराहा गया| विद्यालय के चारो हाउस गो-गेटर, गेमचेंगर, वेव राइडर, ट्रेल ब्रेजर्स को उनके वार्षिक प्रस्तुति के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर शील्ड एवं प्रसस्ति पत्र प्रदान किए गए|
संस्था के चेयरमेन डॉ. राजेन्द्र मालवीया ने अपने उद्बोधन में कहा- हम 76 वे गणतन्त्र दिवस को स्वर्णिम भारत के रुप में मना रहे है | यह सपना हम जरुर पूरा करेंगे | इसे शिक्षा के माध्यम से भी पूरा किया जा सकता है, यही विद्यार्थी कल युवा शक्ति बनेंगे और हमारी युवा शक्ति शिक्षित और समझदार होगी तो हम हर क्षेत्र में आशातीत उन्नति करेंगे | कार्यक्रम का संचालन मिशिता गेहलोत एवं और आरोही यादव ने किया तथा आभार हेड गर्ल आध्या शर्मा ने माना|
