बडवानी / मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 10 मई से 12 तक अमरकंटक में कल्याण आश्रम में संपन्न हुवा।
बडवानी जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री प्रभाकर राव नीवदूंगे,जिला कोषाध्यक्ष आलोक जोशी तथा जिला अध्यक्ष अनिल जोशी सम्मिलित हुवे।
श्री जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रांतीय अधिवेशन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, कोषाध्यक्ष संजय राउत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन पुरोहित, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ के सह संयोजक लच्छीराम इंगले ,प्रदेश अध्यक्ष छत्र वीर सिंह राठौड़,महामंत्री राकेश गुप्ता ने उपस्थित 300 से अधिक प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। तीन दिवस के 14 सत्रों में मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ,एक राष्ट्र एक चुनाव,नारी शक्ति का सम्मान एवम महिला सशक्तिकरण,संगठन के उद्देश्य, पंच परिवर्तन,सदस्यता अभियान आदि विषयों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों में से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की यह प्रांतीय अधिवेशन ऐतिहासिक,अविस्मरणीय,अद्भुत रहा।
अंत में राष्ट्रीय एवम प्रदेश स्तर के अतिथियों को मां नर्मदा की प्रतिमा स्मृति चिन्ह एवम भगवा अंग वस्त्र भेंटकर आयोजन समिति के सदस्यों ने अभिनंदन किया।
