बड़वानी / त्रिशताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर देवी अहिल्या जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नगर में मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ रणजीत चौक से देवी अहिल्या चौक तक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों, युवाओं, मातृशक्ति और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के जिला संयोजक विकास यादव धनगर ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव जी एवं भाजपा प्रदेश के निर्देश अनुसार आज बड़वानी नगर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया
इस भव्य आयोजन में लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल मंडल अध्यक्ष शुभम जी पाण्डेय दीपक जी जेमन मंडल महामंत्री पूजा अग्रवाल स्वेता राव प्रिया सोनी प्रीति शर्मा शिव कुंज ग्रुप जागर्ष ग्रुप सामाजिक।कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन स्थल पर देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
यह आयोजन नगरवासियों में सामाजिक एकता, नारी सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का संदेश लेकर आया। भाजपा के इस प्रयास की सर्वत्र सराहना हो रही है।
