बड़वानी / थाना कोतवाली बड़वानी परिसर में आज मोहर्रम पर्व, जगन्नाथ यात्रा एवं श्रावण माह में निकलने वाली कावड़ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर एवं एसडीओपी श्री दिनेश चौहान के निर्देशन में संपन्न हुई।
बैठक में मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिये एवं शेर सवारी, जगन्नाथ शोभायात्रा व कावड़ यात्रा को लेकर चर्चा की गई। सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।
साथ ही निम्न दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई:
1.सभी धार्मिक आयोजनों के लिए 72 घंटे पूर्व अनुमति आवेदन प्रस्तुत करें।
2.सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ व समाप्त किए जाएं।
3.डीजे/विस्तार यंत्रों का उपयोग शासन के निर्देशानुसार किया जाए।
4.सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट न करें; उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर एवं कस्बे के गणमान्य नागरिक, शासकीय अधिकारीगण तथा थाना स्टाफ सहित श्री भूपेंद्र रावत (एसडीएम), श्री दिनेश सिंह कुशवाह (एसडीओपी), श्री दिनेश कुशवाह (थाना प्रभारी कोतवाली), श्री विनोद बघेल (यातायात प्रभारी), श्री हितेंद्र भावसार (तहसीलदार), सीएमओ श्रीमती सोनाली शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
