बडवानी / मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी एवं लायंस क्लब बडवानी सिटी के संयुक्त तत्वाधान में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपल्यक्ष में सेवा निवृत शिक्षको का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यह आयोजन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी द्वारा विगत 30 वर्षों से हो रहा है।
शुभम पैलेस बड़वानी में रात्रि 7.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा सुमधुर गीत संगीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम विगत एक वर्ष के दौरान सेवा निवृत शिक्षको प्राचार्य
रणजीत सिंह जादव, शिक्षक प्रभाकर निवडुंगे, राधेश्याम चोयल,भगवान पाटीदार,अशोक व्यास,केवल राम मालवीय,हुकुम चंद नामदेव,पन्नालाल पंवार,संगीता पंवार,प्रवीण रावत,नजमा गौरी,संतोष पाराशर,त्रिलोक दरबार, शाबीर खान,सरदार सिंह मुकाती,शोभाराम जमरे,बाबूलाल आवासीय , करसन पंवार,राजेंद्र शर्मा,चेतना कुमरावत, ओसियां सुलिया,रमेश मोदी,रेल सिंह वास्कले,तीर मल सोलंकी के साथ साथ बडवानी के आसपास निवासरत शिक्षको का सम्मान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी की सभी ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने ब्लॉक में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जो सेवा निवृत शिक्षक जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते हैं उनकी जानकारी जिला अध्यक्ष अनिल जोशी को भेजेंगे।
शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,सचिव संतोष मिश्र,कोषाध्यक्ष आलोक जोशी ब्लॉक अध्यक्ष संजय आवासीय, तहसील अध्यक्ष मगन सिंह आर्य,नगर अध्यक्ष अखिलेश जोशी एवं संभागीय प्रतिनिधि अशोक राठौड़ तथा लायंस क्लब बडवानी के अध्यक्ष कमलेश शर्मा,महेश शर्मा,राम जाट ,ने सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
