बडवानी / भारत में बच्चो के बीच   शास्त्रीय संगीत, लोक कलाओं,पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पीक मैके चैप्टर बड़वानी द्वारा साक्षरता दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शिलावद तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में कलकत्ता पश्चिम बंगाल से आई कलाकार इवाना सरकार की मणिपुरी नृत्य की कार्यशाला आयोजित की गई।

इवाना सरकार ने मणिपुरी नृत्य कला के बारे में विस्तार से बताते हुए नृत्य में राधा कृष्ण के रास,भगवान शिव का तांडव नृत्य   को प्रस्तुत किया। आपने बालिकाओं को मणिपुरी नृत्य की विभिन्न मुद्राओं के बारे में प्रशिक्षण भी दिया ।

सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक प्रमोद शर्मा तथा एपीसी रत्न प्रभा भारद्वाज ने  मणिपुरी नृत्य कला को अद्भुत बताया बालिकाओं को जिस सरलता से इवाना सरकार ने मणिपुरी नृत्य कला सिखाने एवं उसके प्रति प्रेरित करने के लिए  कलाकार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़गांव में शिक्षक अशफाक सेख, मनोज केशरी,रामकिशन पंवार, भीम सिंह अलावा,दुर्गा चौहान, बबिता मंडलोई ,रजनी पारगीर,रेखा बामनिया , जिला कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *