बडवानी / मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी विगत 2022 से प्रधान पाठक,उच्च श्रेणी शिक्षक,सहायक शिक्षक,प्राथमिक शिक्षक,संविदा अध्यापकों को 30 वर्ष,24 वर्ष तथा 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने हेतु प्रयासरत था। चार साल से कई बार शिक्षको की जानकारियां भेजी गई परन्तु कार्य नहीं हो पाया।

शिक्षक संघ द्वारा इस हेतु सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्य सभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी,पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल से संपर्क कर शिक्षकों की लंबित मांग क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत कराने हेतु पहल करने का निवेदन किया। इस हेतु सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग भोपाल को पत्र लिखा गया तथा संभागीय उपायुक्त ब्रजेश पांडेय इंदौर से दूरभाष पर चर्चा की गई।

फलस्वरूप सहायक आयुक्त जे एस डामोर ने कमेटी बनाकर शिक्षकों को क्रमोन्नति देने हेतु तीन माह पूर्व कार्य प्रारंभ किया। कमेटी द्वारा संपूर्ण अभिलेखों की जांच कर जिला  कलेक्टर के अनुमोदन से 688 शिक्षको को क्रमोन्नत वेतनमान  मंगलवार को जारी कर दिया।

शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,जिला अध्यक्ष अनिल जोशी,सचिव संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष आलोक जोशी,ब्लॉक तहसील इकाई के संजय अवासीय ,मगन सिंह आर्य, अखिलेश जोशी,आशोक राठौड़, ठीकरी से दादू सिंह मंडलोई,निवाली से महेंद्र गोयल, राजपुर से गणेश सोनी, पानसेमल से मंशाराम चौहान तथा ट्राइबल टीचर एसोसियन के प्रांतीय सचिव  हेमेंद्र मालवीय, जिला अध्यक्ष कसर सिंह सोलंकी, ने संयुक्त रूप से सांसद ,राज्य सभा सांसद,पूर्व कैबिनेट मंत्री,जिला प्रशासन  एवं सहायक आयुक्त जे एस डामोर ,AO राहुल श्रीवास्तव, लिपिक अमित सोलंकी को ध्यानवाद ज्ञापित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *