बडवानी /  शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के अधिकांश आदिवासी  बच्चे ग्राम के अलग अलग फलियों से प्रतिदिन पैदल स्कूल में अध्ययन  करने के लिए आते है। अधिकांश आदिवासी बच्चों के पास चप्पल जूते नहीं होने से बिना चप्पल के ही पथरीले रास्तों से पढ़ने की धुन में बच्चे पैदल आते हैं, यह जानकारी डॉ पल्लवी संतोष गोठवाल दंत चिकित्सक वेदा डेंटल क्लिनिक बडवानी को होने पर,स्वयं डॉ पल्लवी गोठवाल 280 जोड़ी चप्पल लेकर शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में उपस्थित हुई तथा शिक्षकों की उपस्थिति में स्वयं अपने हाथों से नन्हें बच्चों को चप्पल पहनाकर,सभी  को चप्पल प्रदान की। सभी बच्चो को चप्पल भेंट करने पर बच्चो के चेहरे पर सुकून देख कर विद्यालय की ओर से  सरपंच मालू डावर तथा प्रधान पाठक अनिल जोशी,शिक्षक अशफाक शेख ने डॉ पल्लवी संतोष गोठवाल का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर शिक्षक मनोज केशरी, रामकिशन पंवार, भीमसिंह अलावा, दुर्गा चौहान, बबीता मंडलोई,रजनी पारगिर,रेखा बामनिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *