बड़वानी / बड़गांव स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया । लायन सचिन शर्मा ने बताया कि आनंद मेले के संचालक पिंटू लश्करी द्वारा 100 कम्बल लायंस क्लब एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को गरीब जरूरतमंदों को बांटने के लिए प्रदान किए । लायन अनिल जोशी ने बताया कि लायंस एवं रेडक्रास सदस्यों द्वारा बडगांव स्कूल प्रांगण में गरीब जरूरतमंदों को 100 कंबल सरपंच मालू डावर के सहयोग से एकत्रित कर उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया ।

साथ ही स्कूली बच्चों को रुचिकर मध्याह्न भोजन हेतु जलेबी का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब एवं रेडक्रॉस के  राम जाट, संतोष भावसार, विद्यालय के शिक्षक अशफाक शेख मनोज केशरी रामकिशन पंवार भीमसिंह अलावा जागृति परिहार,दुर्गा चौहान बबीता मंडलोई रजनी पारगिर रेखा बामनिया उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *