✓बड़वानी पुलिस द्वारा जारी है “ऑपरेशन पवित्र”
✓प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में चलाया जा रहा है “ऑपरेशन पवित्र”
✓आसामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को शांति कायम रखने हेतु अधिक से अधिक राशि से BNSS की धाराओं के तहत किया जा रहा है बाउंड ओव्हर
✓बाउंड ओव्हर अवधि में पुनः अपराध करने पर धारा 141 BNSS के तहत की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
✓प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जन सामान्य को अपराधियों से भय मुक्त रखने हेतु आगामी दिनों में भी जारी रहेगा “ऑपरेशन पवित्र”
✓अनावेदक विकास उर्फ कालु पिता किशोर पांचाल जाति भील निवासी ग्राम बडगांव की अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु धारा 129 BNSS के अंतर्गत 01 वर्ष के लिए किया गया था बाउण्ड ओव्हर
✓अनावेदक विकास उर्फ कालु पिता किशोर पांचाल द्वारा बाउण्ड ओव्हर की अवधि में पुनः अपराध करने पर अनावेदक के विरुद्ध धारा 141 BNSS की कार्यवाही की गई
✓अनावेदक विकास उर्फ कालु पिता किशोर पांचाल के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौच, अवैध जुआ खिलाने, हत्या के प्रयास संबंधी 19 अपराध है पंजीबद्ध
✓अनावेदक विकास उर्फ कालु पिता किशोर पांचाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बडगांव की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अनावेदक का जिला बदर प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष पेश किया जाएगा पेश
बड़वानी / पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में, एसडीओंपी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं गुण्डे, निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों तथा अपराधिक प्रवत्ति के लोगो का थाने पर ICJS सॉफ्टवेयर में अपराधीक रिकार्ड चैक कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गुण्डे बदमाशों को अधिक से अधिक राशी से बाउण्ड ओव्हर कर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।
अनावेदक विकास उर्फ कालु पिता किशोर पांचाल, निवासी ग्राम बडगांव के विरूद्ध बडवानी शहर थाने पर थाना अभिलेख व ICJS मे अपराधिक रिकॉर्ड चैक करते अनावेदक के विरूद्ध मारपीट, गाली गलौच, अवैध जुआ, हत्या के प्रयास संबंधी 19 अपराध पंजीबद्ध है जिसके बढ़ते हुऐ अपराधो पर अंकुश लगाने के लिऐ अनावेदक के विरुद्ध धारा 129 BNSS के अंतर्गत 10 हजार रु. की राशी से 01 वर्ष के लिए बाउण्ड ओव्हर किया गया था ।
बडवानी कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि अनावेदक झगड़ालू प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध 19 अपराध पूर्व से ही पंजीबद्ध है। विगत दिनो अनावेदक द्वारा 13 जुआ एक्ट ईजाफा धारा 112(2) BNS का अपराध करनें से अनावेदक के विरुद्ध अपराध क्रं. 862/25 में चालान काटा गया था। अनावेदक द्वारा बाउण्ड ओव्हर की अवधि में पुनः अपराध करने पर अनावेदक के विरुद्ध धारा 141 BNSS की कार्यवाही की गई।
“आपरेशन पवित्र” के तहत कोतवाली बडवानी थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया गया कि अनावेदक की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अनावेदक का जिला बदर प्रकरण तैयार किया जा रहा है तथा अनावेदक पर सतत निगरानी रखी जा रही है, साथ ही बताया की बडवानी शहर में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जन सामान्य को अपराधियों से भय मुक्त करने के लिए शहर के गुण्डे, निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्व, अवैध गांजा, अवैध आर्म्स, अवैध शराब तस्कर, गिरफ्तारी, स्थाई वारंटी को पकड़कर इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
