बड़वानी /  सामाजिक संगठन सुदर्शन वाहिनी द्वारा बड़वानी नगर में संगठन विस्तार करते हुए तीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार रवि मुकाती को नगर अध्यक्ष, आभास शर्मा को नगर संयोजक तथा त्रिलोक ठाकुर को नगर संरक्षक नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र दिनांक 21 फरवरी 2026 को जारी किए गए, जिनमें संगठन के उद्देश्यों एवं नीतियों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। पत्र में कहा गया है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी समाजसेवा एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

जिला अध्यक्ष शिवम धनगर ने तीनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बड़वानी नगर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।

संगठन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नई टीम के गठन से स्थानीय स्तर पर गतिविधियों को गति मिलेगी और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *