बड़वानी / आज दिनांक 21.02.2026 को थाना बड़वानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिजासन में थाना प्रभारी बलजीत सिंह द्वारा ग्राम पंचायत एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के साथ आगामी त्यौहार भगोरिया मेला के सम्बंध में पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। भगोरिया मेले के दौरान सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रखने तथा सम्पूर्ण व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने साथ ही आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तत्काल सूचना देने हेतु समझाइश दी गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा भी पुलिस को पूरा सहयोग करने एवं गांव की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रख भगोरिया हाट शांतिपूर्वक मनाएं जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में भगोरिया आयोजन के अतिरिक्त गांव की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आगामी अन्य त्यौहारों के बारे में भी चर्चा कर रात्रि गश्त में सक्रिय सहभागिता करने, बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।
आयोजित बैठक में थाना प्रभारी बलजीत सिंह, बीट प्रभारी SI ओसवाल, थाना स्टाफ, जनपद सदस्य सीताराम अवास्या, पंचायत सचिव राजेंद्र दसोंधी, ग्राम पटेल शांतिलाल एवं ग्रामजन उपस्थित रहे।
