बड़वानी / अभी तो गर्मी शुरु ही हुई है अभी से ही शहर में जिम्मेदारों की लापरवाही से पेयजल संकट पैदा हो गया है। 3-3, 4-4 दिन में लोगों को पीने का पानी नसीब हो रहा है जबकि नर्मदा जी में इस समय भरपूर पानी उपलब्ध है। लोगो का कहना है कि यदि यही हाल रहे तो पता नही मई-जून की भीषण गर्मी में क्या होगा ? ष्शहर की सुख विलास कालोनी में रविवार को चैथे दिन पानी मिला वही शहर की ख्यातनाम सांईनाथ कालोनी बी ब्लाक में आज तीसरे दिन भी नल नहीं आया। बताया जा रहा है कि कभी मोटर खराब तो कभी स्टार्टर से धुआॅं निकल रहा है इसलिए इन्टकवेल की मोटर बंद पड़ी है। शहर में जनचर्चा है कि जिम्मेदारों से नगरपालिका की व्यवस्थाऐं संभल ही नही रही है। जहाॅं एक ओर जनता पेयजल व साफ-सफाई की अव्यवस्थाओं से त्रस्त है तो वही कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े है। सिवर लाईन व कारंजा से आई हास्पिटल तक बनाई जा रही सीसी रोड़ की ढीलम पोल से तो राहगीर जबरजस्त परेषान है। पूरे शहर गड्डो और धूल भरी सड़को से त्रस्त है। परेषान लोगो का कहना पड़ता है कि जल्द ही पेयजल संकट का निराकरण नही हुआ और सामयिक पेयजल वितरण का कार्य सुचारु नही हुआ तो फिर सड़क पर उतरना पड़ेगा।
