बड़वानी  / पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ला द्वारा जिला बड़वानी में “ऑपरेशन हवालात” चलाया जा रहा है जिसमे जिले के लंबित फरार स्थाई, गिरफ्तारी वारंटीयो, फरारी, ईनामी बदमाशों तथा जिला बदर आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को एक विशेष टीम बनाकर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है ।

थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा फरार स्थाई वारंटीयो, फरारी वारंटीयो एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में एवं एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में गठित टीम को लंबित वारंटीयो को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन द्वारा विशेष टीम का गठन कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष रणनीति के साथ रवाना किया गया। टीम ने लगातार निगरानी, गुप्त सूचनाओं का संकलन और छापामार कार्रवाई करते हुये माननीय न्यायालय बडवानी के प्रकरण क्रमांक आरसीटी नं. 521/2020 व अप. क्रं. 430/2020, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के स्थाई वारंटी (1) उदेश पिता युसुफ पिंजारा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ईदगाह फलिया बडवानी, (2) नाना उर्फ अजय पिता बद्रीनाथ, उम्र 19 वर्ष, निवासी महेन्द्र टाकिज के सामनें बडवानी, (3) घुटनिया पिता बद्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी महेन्द्र टाकिज बडवानी के सभी बस स्टेण्ड बडवानी पर मौका पाकर गुजरात तरफ भागनें की फिराक में थें जिन्हें  पुलिस टीम व्दारा त्वरित घेराबंदी कर मौकें से पकडा बाद गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बड़वानी पेश किया गया।

विशेष भूमिका –  निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, प्र.आर. 229 जगजोध सिंह चौंहान, आर. 279 चेतन, आर. 492 तारिक, सैनिक रवि का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *