बड़वानी / लायन राम जाट ने बताया कि सी.एम. एच. ओ. डॉ सुरेखा जमरे और डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के साथ साथ खरगोन व धार जिले से कुल 51 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे।
लायन सुधीर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में कुल 51 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ स्वीटी जैन, डॉ राकेश डडरवाल और केम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने किया। इस नेत्र शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच सिस्टर लक्ष्मी बेगा ने की। वार्ड बाय सुधीर सोनाने ने शिविर की व्यवस्था सम्भाली। अनिल राठोड़ और दीपक सोनी भी शिविर में उपस्थित रहे।
लायन महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 17 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। 5 मरीजों की ब्लड शुगर और किसी का ब्लड प्रेशर अधिक होने ने से लैस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। अतः 17 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा इंदौर भेजे गये।
लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन भी कराया गया। आगामी नेत्र परीक्षण शिविर दिंनांक 10 अप्रैल को पुनः आयोजित होगा।
