बड़वानी  / राजकुमार खंडेलवाल स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़वानी में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्या की देवी से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य माधव खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व को समझाते हुए नए सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

नए सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *