बड़वानी / अध्यक्ष लायन कमलेश शर्मा ने बताया कि प्रभारी सी.एम.एच.ओ.डॉ राजेश गुप्ता और सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बड़वानी में चौइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के सहयोग से दिनांक 10 अप्रैल शुक्रवार को एक निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में चयनित मरीजों का निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण चोईथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर में किए जायेंगे। शिविर में चयनित नेत्र मरीजों को बस द्वारा इंदौर भेजा जाएगा।

केम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने बताया कि मरीज के साथ एक परिजन  (अटेंडेंट) होने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। नेत्र मरीज़ अपनी पुरानी शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाई ले रहे हो तो साथ में लेकर आवे। महिला मरीज विशेष रूप से अपने सिर के बाल धोकर आवे। शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। यह शिविर केवल मोतियाबिंद के मरीजों हेतु आयोजित किया गया है। नेत्र अस्पताल द्वारा लैंस,चश्मे, दवाइयां इत्यादि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

लायन राम जाट,लायन महेश जोशी,लायन सुनील शर्मा,लायन सचिन शर्मा,लायन सुधीर पाण्डेय ने नेत्र मरीजों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का लाभ उठावें।लायंस क्लब बड़वानी द्वारा शिविर वाले दिन निःशुल्क भोजन भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *