बड़वानी / प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान मे लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के साथ साथ खरगोन व धार जिले से कुल 44 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे।
लायन महेश जोशी ने बताया कि शिविर में कुल 44 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ परनवी पंडित और डॉ निरव पटेल और सीमा जमरा, बलराम सिंह के साथ केम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने किया। इस नेत्र शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी चोइथराम अस्पताल द्वारा की गई। वार्ड बाय सुधीर सोनाने ने शिविर की व्यवस्था सम्भाली।
लायन सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 17 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। 5 मरीजों की ब्लड शुगर और किसी का ब्लड प्रेशर अधिक होने ने से लैस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। अतः 12 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के साथ साथ 2 मरीज टेरिजियम के भी बस द्वारा इंदौर भेजे गये। पूर्व में लायंस क्लब द्वारा आयोजित नेत्र शिविर के मरीजों का भी परिक्षण डॉक्टर द्वारा किया गया।
लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन भी कराया गया। आगामी नेत्र परीक्षण शिविर दिंनांक 24 अप्रैल को पुनः आयोजित होगा।
