बड़वानी  / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में तैनात डायल-112 को किसी भी प्रकार की आपातकालीन सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में कसरावद क्षेत्र स्थित पुल से एक युवक द्वारा नर्मदा नदी में कूदने की सूचना प्राप्त होते ही थाना बड़वानी डायल-112 की एफआरवी-1, रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय नाविकों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार एक युवक द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते उक्त कदम उठाते हुए पुल से नदी में छलांग लगा दी गई थी, जिस पर स्थानीय नाविक रमेश बामनिया द्वारा तत्परता से नदी में उतरकर युवक को पकड़कर सुरक्षित किया गया तथा एसडीआरएफ के अजय द्वारा रेस्क्यू में सहयोग करते हुए युवक को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। साथ ही थाना बड़वानी डायल-112 की एफआरवी-1 में तैनात आरक्षक पंकज राजोरे एवं पायलेट कैलाश अवास्या द्वारा मौके पर पहुंचकर समन्वय स्थापित करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

रेस्क्यू के उपरांत थाना बड़वानी डायल-112 की एफआरवी-1 द्वारा तत्काल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान पुलिस, SDERF टीम एवं स्थानीय नागरिकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित रहा, जिससे समय रहते युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका एवं संभावित जनहानि टल गई।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़वानी के निर्देशन में डायल-112 की एफआरवी-1 में तैनात आरक्षक पंकज राजोरे, पायलेट कैलाश अवास्या, एसडीआरएफ के अजय तथा गोताखोर नाविक रमेश बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *