बड़वानी / लायन महेश जोशी ने बताया कि प्रभारी सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता और सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 4 मई सोमवार को जिला अस्पताल बड़वानी में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मोतियाबिंद के मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा इंदौर भेजा जाएगा।मरीज अपना आधार कार्ड साथ में लेकर आवे।
लायन सचिन शर्मा,लायन श्रीराम यादव,लायन सुधीर कुमार पाण्डेय,लायन जया शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को इस निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को शिविर वाले दिन निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
