बड़वानी / लायन जया शर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान मे स्थानीय जिला अस्पताल में लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के चेरवी,भादल ,सिलावद,गंधावल के साथ साथ खरगोन जिले से कुल 25 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे।
लायन महेश जोशी ने बताया कि शिविर में कुल 25 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ प्रिया वंजानी और डॉ राकेश डडरवाल और संजय रावत ने किया। वार्ड बाय सुधीर सोनाने ने शिविर की व्यवस्था सम्भाली।
लायन सुधीर कुमार पाण्डेय और राम जाट ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 10 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। 4 मरीजों की ब्लड शुगर अधिक होने ने से लैस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। अतः 6 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर भेजे गए।
लायन सचिन शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा पूर्व में आयोजित नेत्र शिविर के लैंस प्रत्यारोपित मरीजों का परिक्षण भी चोइथराम नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टर्स द्वारा किया गया। आगमी मोतियाबिंद जांच शिविर दिनांक 18 मई को पुनः बड़वानी में रखा गया है।
