बड़वानी /  पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

घटना का विवरण-

दिनांक 07.05.25 को फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि उसकी होंडा CB शाइन मोटर साइकिल MP-46-MS-6531 को BSNL ऑफिस वैष्णो देवी मंदिर के सामने से कोई अज्ञात आरोपी चोरी करके ले गया है जिस पर शहर थाने पर अपराध क्रमांक 283/26, धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही-

CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर प्रकरण सदर के संदेही संजय पिता मेघाराम आर्य, 34 साल, निवासी- पिपलूद बसाहट बड़वानी को पकड़कर पूछताछ की गई जिससे उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करते अपराध सदर मे चोरी गई होंडा CB शाइन मोटर साइकिल MP-46-MS-6531 ज़ब्त कर आरोपी संजय को माननीय न्यायालय के आदेश से बड़वानी केंद्रीय जेल दाखिल किया गया।

आरोपी संजय के विरुद्ध पूर्व से 7 अपराध लड़ाई-झगड़े, चोरी के थाना बड़वानी पर पंजीबद्ध है।

जप्त माल-

होंडा CB शाइन मोटर साइकिल MP-46-MS-6531 कीमती लगभग 60,000/- रुपये जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका-

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह एवं आरक्षक पुरुषोत्तम, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *