बड़वानी / विनायक दामोदर वीर सावरकर जयंती के अवसर पर गुरुवार को पीजी कॉलेज बड़वानी स्थित समर्पण संस्था कार्यालय में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में जागरूकता एवं खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को वीर सावरकर के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी दीपक यादव के मार्गदर्शन एवं मेरा युवा भारत कार्यक्रम के संयोजक नीरज सकतपुरिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में जिला युवा अधिकारी दीपक यादव ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, बलिदान और समाज सुधार की प्रेरणा देता है। उन्होंने सावरकर के राष्ट्रवाद, जाति व्यवस्था उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से देश और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने वीर सावरकर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने ज्ञान, ऊर्जा और विचारों का उपयोग समाजहित एवं राष्ट्रहित में करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में विद्यार्थियों, युवाओं तथा विभिन्न गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *