बड़वानी / पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर श्री बांके बिहारी मंदिर बड़वानी में कल आम्रकुंज मनोरथ सम्पन्न हुआ।
इस मनोरथ के अंतर्गत ठाकुर जी को विभिन्न आमो एवं आम के पत्तों से सजी हुई कुंज में पधराया गया एवं यमुना जी के आम एवं केले के पत्तों से विशेष कुंज बनाई गई । जिसमें विभिन्न आम जैसे मल्लिका, लंगड़ा,हापुस, केसर, कट्ठीवाडा से मंगाए गए देसी आमो सहित लगभग 225 किलो आम का भोग ठाकुर जी को लगाया गया। जिसमें नगर प्रत्येक वैष्णव परिवारों का सहयोग रहा
मंदिर श्रृंगार में आशा मनोज गुप्ता, राखी गुप्ता, निशा गुप्ता, प्रिया गुप्ता,हर्ष गुप्ता,मनोज गुप्ता ,आनंद गुप्ता एवं मंदिर के पंडित संजय शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा ।
मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने दर्शन के दौरान पुरुषोत्तम मास एवं आम के , छाक के पद गए ।
परिषद अध्यक्ष डॉ द्वारकादास महाजन , एवं सचिव श्याम गुप्ता ने बताया कि आगे आने वाले दिनों पुरुषोत्तम मास में और भी मनोरथ होंगे ।
