बड़वानी / कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने  पाटी विकासखंड के ग्राम देरवालिया में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नवनिर्मित मल्टीमॉडल लाइवलीहुड बिल्डिंग शॉप-कम-कम्युनिटी हॉल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखने के साथ ही ग्रामीण आजीविका और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती सिंह ने ग्राम मेघा में आयोजित हो रहे ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस (  VHSND  ) सत्र का निरीक्षण किया। वहाँ उन्होंने बच्चों के समय पर टीकाकरण, उनके नियमित वजन की स्थिति और गर्भवती व धात्री माताओं के स्वास्थ्य जांच की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने पर जोर देते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित अमले को हर हाल में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *